मार्च से भारत में पूरी तरह से वृद्धि योजना पर आगे बढ़ेगी एयर एशिया
Updated at : 25 Jan 2015 1:16 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बजट एयरलाइंस एयरएशिया इंडिया ने इस साल मार्च से पूरी रफ्तार से वृद्धि योजना पर आगे बढने का फैसला किया है. कंपनी अपने बेडे में और विमान शामिल कर और नेटवर्क के विस्तार के जरिये वृद्धि योजना पर आगे बढेगी. एयरएशिया के मुख्य कार्यकारी मिट्टू चांडिल्य ने पिछले सप्ताह कहा था कि […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बजट एयरलाइंस एयरएशिया इंडिया ने इस साल मार्च से पूरी रफ्तार से वृद्धि योजना पर आगे बढने का फैसला किया है. कंपनी अपने बेडे में और विमान शामिल कर और नेटवर्क के विस्तार के जरिये वृद्धि योजना पर आगे बढेगी.
एयरएशिया के मुख्य कार्यकारी मिट्टू चांडिल्य ने पिछले सप्ताह कहा था कि गर्मियों की सारिणी मार्च से अक्तूबर को अभी अंतिम रुप दिया जाना है. बजट विमानन कंपनी प्रति सप्ताह 100 फेरों पर विचार कर रही है. अपने बेडे में वह हर महीने एक नया विमान जोडेगी.
चांडिल्य ने कहा, मार्च से हम पूरी तरह विस्तार पर आगे बढेंगे. उस समय हम और उड़ानों व नए मार्ग शुरु करेंगे. हमारी मार्च से हर महीने एक नया विमान बेडे में शामिल करने की योजना है. चांडिल्य ने कहा, गर्मियों की सारिणी में एयरएशिया हर सप्ताह 100 उड़ानों का परिचालन करने पर विचार कर रही है. हमारी कई दूसरी श्रेणी के शहरों पर निगाह है. इनमें पटना, लखनउ व रायपुर आदि शामिल हैं.
देश की चार बजट एयरलाइंस में से एक एयरएशिया फिलहाल गोवा, चेन्नई, कोच्चि, जयपुर, चंडीगढ तथा पुणे के लिए अपने बेंगलुरु हब से उड़ानों का परिचालन करती है. उसके बेडे में तीन एयरबस 320 विमान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




