2500 शहरों में शुरू होगी फ्री वाई-फाई सेवा

Updated at : 23 Jan 2015 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
2500 शहरों में शुरू होगी फ्री वाई-फाई सेवा

नयी दिल्ली : इंटरनेट की दुनिया से जुड़े लोगों को सरकार एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर र‍ही है. खबरों की माने तो केंद्र सरकार अगले तीन सालों में देश के 2500 शहरों और कस्बों में मुफ्त हाईस्पीड वाई-फाई की सुविधा से जोड़ेगी. हालांकि मुफ्त सेवा का लाभ एक सीमित समय के लिए होगा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंटरनेट की दुनिया से जुड़े लोगों को सरकार एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर र‍ही है. खबरों की माने तो केंद्र सरकार अगले तीन सालों में देश के 2500 शहरों और कस्बों में मुफ्त हाईस्पीड वाई-फाई की सुविधा से जोड़ेगी. हालांकि मुफ्त सेवा का लाभ एक सीमित समय के लिए होगा उसके बाद उपभोक्ताओं को इंटरनेट यूज करने के लिए चार्ज देना पडेगा.

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा लागू की जाने वाली इस योजना में सात हजार करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे. यह मॉडल प्राइवेट ऑपरेटर्स द्वारा एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर दिए जाने वाली सुविधा की तरह ही काम करेगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएनएल और एमटीएनएल के यूजर्स के लिए फ्री सेवा की सीमा खत्म होने के बाद वाई-फाई की सुविधा के लिए बहुत ही मामूली चार्ज देना होगा. बीएसएनएल की ओर से यह कहा गया है कि यह सेवा अगले वित्तीय वर्ष से शुरू होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola