ePaper

3जी स्पेक्ट्रम मुद्दा सुलझाने को प्रसाद और पर्रिकर करेंगे बैठक

Updated at : 21 Jan 2015 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
3जी स्पेक्ट्रम मुद्दा सुलझाने को प्रसाद और पर्रिकर करेंगे बैठक

नयी दिल्ली : दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद 3जी स्पेक्ट्रम मुद्दे को सुलझाने के लिये रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात करेंगे. प्रसाद ने यहां कन्वर्जेन्स इंडिया 2015 के कार्यक्रम में दूरसंचार उद्योग के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये कहा, मेरी रक्षा स्पेक्ट्रम बैंड से जुडे मामले में बैठक होनी है. दूरसंचार मंत्रालय के अधिकारियों ने […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद 3जी स्पेक्ट्रम मुद्दे को सुलझाने के लिये रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात करेंगे. प्रसाद ने यहां कन्वर्जेन्स इंडिया 2015 के कार्यक्रम में दूरसंचार उद्योग के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये कहा, मेरी रक्षा स्पेक्ट्रम बैंड से जुडे मामले में बैठक होनी है. दूरसंचार मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुये कहा कि प्रसाद आज दिन में रक्षा बैंड के मुद्दे पर मनोहर पर्रिकर से मिलने वाले हैं.
दूरसंचार कंपनियां सरकार से 3जी के 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में 20 मेगाहर्ट्ज की नीलामी किये जाने की मांग कर रहे हैं. इसकी नीलामी फरवरी में होने जा रही है, हालांकि सरकार ने केवल पांच मेगाहर्ट्ज नीलामी का ही आश्वासन दिया है.
3जी स्पेक्ट्रम का जो भी स्पेक्ट्रम नीलामी के लिये पेश किया जाना है वह सभी रक्षा मंत्रालय द्वारा मुक्त किया जाना है. रक्षा मंत्रालय ने पांच मेगाहर्ट्ज 3जी स्पेक्ट्रम को ही मुक्त करने पर सहमति जताई है. इसके बाद सरकार द्वारा ‘रक्षा बैंड और रक्षा हित क्षेत्र’ के तौर पर रक्षा सेनाओं के लिये पूरी तरह समर्पित स्पेक्ट्रम को सरकार द्वारा अधिसूचित किये जाने के बाद 15 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को मुक्त किया जा सकता है.
प्रसाद ने इससे पहले कहा था कि रक्षा क्षेत्र के लिये समर्पित स्पेक्ट्रम बैंड उन्हें फरवरी तक अधिसूचित होने की उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola