सेंसेक्स 78 अंक टूटकर 27346 पर बंद, निफ्टी 8,277 पर रुका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 10:00 AM
विज्ञापन
मुंबई :बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 78.91 अंक टूटकर 27,346 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी में 0.26 फीसदी यानी 21.85 अंक की गिरावट के साथ 8,277 अंक पर बंद हुआ. जानकारों की माने तो बाजार में गिरावट का कारण कच्चे तेलों की […]
विज्ञापन
मुंबई :बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 78.91 अंक टूटकर 27,346 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी में 0.26 फीसदी यानी 21.85 अंक की गिरावट के साथ 8,277 अंक पर बंद हुआ.
जानकारों की माने तो बाजार में गिरावट का कारण कच्चे तेलों की कीमतों में आयी भारी गिरावट है. बुधवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल का दाम 43 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. पिछले साल जून से अबतक कच्चे तेलों के दाम में करीब 60 फीसदी की कमी आयी है.
बाजार का सुबह का हाल:
भारतीय शेयर बाजारों का दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को सपाट होकर खुला. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 प्रमुख शेयरों वाला सूचकांक सुबह के साढ़े नौ बजे 27,442 अंक पर 16.27 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ दिखाई दे रहा है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 5.70 अंक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है.
फिलहाल निफ्टी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 8,305.10 अंक पर देखने को देखने कोमिल रहा है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है. इनके शेयरों में 0.58 से 0.39 फीसदी की तेजी नजर आ रही है.
दिग्गज कंपनियों में से अल्ट्राटेकसीमेंट, एसीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भेल और एशियन पेंट्स 2.12 फीसदी से 1.34 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे हैं.
वहीं नुकसान के साथ व्यापार कर रही कंपनियों में सबसे ज्यादा आइटीसी में करीब 3 फीसदी की कमी देखी जा रही है. इसके साथ ही एसएसएलटी, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयर 2.44 से 0.0.92 फीसदी की कमी के साथ व्यापार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










