सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

Updated:
विज्ञापन
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुला है. एनएसइ का निफ्टी और बीएसइ का सेंसेक्‍स दोनों में तेजी देखने को मिल रही है. बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स फिलहाल सुबह के साढ़े नौ बजे 27,955 अंक पर 67.25 अंक या 0.24 फीसदी की तेजी के साथ […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुला है. एनएसइ का निफ्टी और बीएसइ का सेंसेक्‍स दोनों में तेजी देखने को मिल रही है. बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स फिलहाल सुबह के साढ़े नौ बजे 27,955 अंक पर 67.25 अंक या 0.24 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर र‍हा है. वहीं एनएसइ का निफ्टी अभी 8,420 अंक पर 25 अंक यानी 0.30 फीसदी के साथ नजर आ रहा है.

बीएसइ के मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में भी तेजी नजर आ रही है. यह क्रमश: से 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. बाजार में इस वक्‍त टॉप गेनरों में डेन, अशोक लेलैंड, कब, रेलीगेयर, जिंदल स्‍टील, मारुति, एलटी, टाटास्‍टील और एशियन पेट हैं. ये 7.12 फीसदी से 0.97 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

वहीं इस वक्‍त घाटे के साथ व्‍यापार करने वाली कंपनियों में पीएमसीफिन,रेजोवाइपीआर, परसिस्‍टेंट, जीपीपीएल , पेजइंड, डीएलएफ, डॉ रेड्डी, भारती एयरटेल, कोलइंडिया और एचडीएफसी हैं. इनके शेयरों में 4.95 फीसदी से 0.50 फीसदी की कमी देखी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola