ePaper

एचडीएफसी बैंक की घोषणा, मार्च में ऋणों पर घट जाएगा ब्याज दर

Updated at : 05 Dec 2014 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक की घोषणा, मार्च में ऋणों पर घट जाएगा ब्याज दर

मुंबई : कुछ दिनों पूर्व ही ब्‍याज दरों में कटौती नहीं करने कीआयी खबरों के बीच एचडीएफसी बैंक ने अगले साल मार्च तक ऋणों पर ब्‍याज दरों में कटौती करने के संकेत दिए हैं. एचडीएफसी देश का निजी क्षेत्र का दूसरा सबसे बडे बैंक है. बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने आज यह जानकारी कि […]

विज्ञापन

मुंबई : कुछ दिनों पूर्व ही ब्‍याज दरों में कटौती नहीं करने कीआयी खबरों के बीच एचडीएफसी बैंक ने अगले साल मार्च तक ऋणों पर ब्‍याज दरों में कटौती करने के संकेत दिए हैं. एचडीएफसी देश का निजी क्षेत्र का दूसरा सबसे बडे बैंक है. बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने आज यह जानकारी कि बैंक जमा पर ब्याज दरों में आधा फीसदी की कटौती पहले ही कर चुका है.

एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने आज यहां रक्तदान अभियान का शुभारंभ करने के बाद कहा, हमने मियादी जमा पर ब्याज दरें घटायी हैं. मार्च या उसके आसपास आधार दरों में कटौती की जाएगी. पुरी ने कहा कि आधार दर या न्यूनतम ऋण दर की गणना जमा की लागत के हिसाब से की जाती है. जब तक जमा पर ब्याज दरें नीचे नहीं आतीं, ऋण पर ब्याज नहीं घट सकता.

फिलहाल बैंक की आधार दर 10 प्रतिशत है. पिछले साल नवंबर में इसमें 0.20 प्रतिशत की बढोतरी की गयी थी. गत मंगलवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने इस बात पर खेद जताया था कि बैंक दरों में कटौती के वातावरण का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं दे रहे हैं. एचडीएफसी बैंक ने आज देशभर में 2,000 गंतव्‍यों पर एक दिन के रक्तदान अभियान का आयोजन किया.

पिछले साल इसी तरह के अभियान के जरिये बैंक ने 67,000 यूनिट रक्त जुटाया था. पुरी ने कहा कि इस बार यह आंकडा एक लाख यूनिट पर पहुंचने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola