ePaper

सउदी अरब ने कीमत घटायी, कच्चा तेल फिसला

Updated at : 05 Dec 2014 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
सउदी अरब ने कीमत घटायी, कच्चा तेल फिसला

सिंगापुर : सउदी अरब द्वारा एशिया और अमेरिका को बेचे जाने वाले कच्चे तेल की कीमत घटाने के मद्देनजर एशिया में आज कच्चा तेल फिसल गया है. जनवरी की डिलीवरी के लिए अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडियएट (डब्ल्यूटीआई) सुबह के कारोबार में 31 सेंट घटकर 66.50 डालर प्रति बैरल पर आ गया और इसी माह […]

विज्ञापन

सिंगापुर : सउदी अरब द्वारा एशिया और अमेरिका को बेचे जाने वाले कच्चे तेल की कीमत घटाने के मद्देनजर एशिया में आज कच्चा तेल फिसल गया है. जनवरी की डिलीवरी के लिए अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडियएट (डब्ल्यूटीआई) सुबह के कारोबार में 31 सेंट घटकर 66.50 डालर प्रति बैरल पर आ गया और इसी माह के लिए ब्रेट क्रूड 38 सेंट घटकर 69.26 डालर रह गया.

सिंगापुर की फिलिप फ्यूचर्स के निवेश विश्लेषक डैनियल ऐंग ने कहा कि सउदी अरब ने एशिया और अमेरिका को बेचे जाने वाले कच्चे तेल की कीमत में कटौती की है और इसका बाजार पर आज और अगले सप्ताह असर होगा. सउदी अरब की सरकारी कंपनी सउदी एरामको ने गुरवार को कहा कि उसने एशिया के लिए तय आधिकारिक बिक्री मूल्य में जनवरी की डिलीवरी के लिए दिसंबर के स्तर से कच्चे तेल की कीमत में 1.90 डालर प्रति बैरल की कटौती की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola