ePaper

अगले दो साल भारत के साथ व्यापार समझौते पर ध्यान केंद्रित करेगा अमेरिका

Updated at : 04 Dec 2014 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
अगले दो साल भारत के साथ व्यापार समझौते पर ध्यान केंद्रित करेगा अमेरिका

वाशिंगटन : ओबामा सरकार अगले दो साल में भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय भागीदारी पर ध्यान देगी और भारत सरकार की सुधार की पहलों को समर्थन देगी. यह बात अमेरिका के वित्त मंत्रालय में अवर मंत्री नैथन शीट्स ने कही. इसे दोनों देशों के लिए फायदेमंद स्थिति करार देते हुए शीट्स ने कहा कि इस भागीदारी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : ओबामा सरकार अगले दो साल में भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय भागीदारी पर ध्यान देगी और भारत सरकार की सुधार की पहलों को समर्थन देगी. यह बात अमेरिका के वित्त मंत्रालय में अवर मंत्री नैथन शीट्स ने कही. इसे दोनों देशों के लिए फायदेमंद स्थिति करार देते हुए शीट्स ने कहा कि इस भागीदारी से भारत की अर्थव्यवस्था को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोलने और देश में अमेरिकी निवेश के लिए माहौल सुधारने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.

उन्‍होंने कहा कि अगले दो साल हमने अमेरिका-भारत आर्थिक और वित्तीय भागीदारी पर उल्लेखनीय रुप से ध्यान देने की योजना बनायी है जो वित्त विभाग का भारत के साथ आर्थिक मुद्दों पर मिल कर काम करने का मुख्य जरिया है.

उन्होंने कहा कि इस भागीदारी के जरिए हम भारत को इसकी वृद्धि और सुधार की कोशिश में मदद करेंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था को अमेरिकी कंपनियों के लिए ज्यादा खोलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. शीट्स ने कहा कि यह भी दोनों ही देशों के लिए फायदेमंद स्थिति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola