चीन तक के आर्थिक गलियारे से पूर्वोत्तर को होगा फायदा:सर्वेक्षण
Updated at : 25 Nov 2014 3:50 PM (IST)
विज्ञापन

गुवाहाटी: पूर्वोत्तर में सीईएसपीआर द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक प्रस्तावित बीसीआईएम (बांग्लादेश, चीन, भारत और म्यांमार) आर्थिक गलियारा परियोजना से इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा और साथ ही पड़ोसियों के साथ कई विवादास्पद मुद्दों को सुलझाने में भी मदद मिलेगी. सर्वेक्षण में शामिल 89 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बीसीआईएम आर्थिक गलियारा […]
विज्ञापन
गुवाहाटी: पूर्वोत्तर में सीईएसपीआर द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक प्रस्तावित बीसीआईएम (बांग्लादेश, चीन, भारत और म्यांमार) आर्थिक गलियारा परियोजना से इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा और साथ ही पड़ोसियों के साथ कई विवादास्पद मुद्दों को सुलझाने में भी मदद मिलेगी.
सर्वेक्षण में शामिल 89 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बीसीआईएम आर्थिक गलियारा इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचा सकता है जबकि 85 प्रतिशत का मानना है कि यह प्रभावी बहुपक्षीय मंच के तौर पर भारत को अपने पड़ोसियों के साथ द्विपक्षीय समस्याएं दूर करने में मदद करेगा.
सीईएसपीआर (सेंटर फॉर एनवायरेन्मेंट सोशल एंड पालिसी रिसर्च) द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक 88 प्रतिशत लोगों का मानना है कि द्विपक्षीय स्तर के बजाय बीसीआईएम जैसे बहुस्तरीय मंच के जरिए हथियार और मादक दवा तस्करी जैसे सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मुद्दे अधिक अच्छी तरह सुलझाए जा सकते हैं.
प्रस्तावित बीसीआईएम अर्थिक गलियारा भारत और चीन के बीच एक्सप्रेसवे के साथ जुडा होगा. यह म्यांमार तथा बांग्लादेश से गुजरेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




