माइलेज ज्‍यादा कीमत कम, मारुति ने उतारी नयी आल्‍टो K10

Updated:
विज्ञापन
माइलेज ज्‍यादा कीमत कम, मारुति ने उतारी नयी आल्‍टो K10

नयी दिल्‍ली : देश की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी छोटी कार आल्टो के-10 का नया संस्करण आज लांच कर दिया है. आटोमेटेड गियर शिफ्ट की सुविधा वाली इस कार की दिल्ली शोरुम में कीमत 3.82 लाख रुपये है. छोटी कार के बाजार में कारोबार की वृद्धि दर बढाने के […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : देश की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी छोटी कार आल्टो के-10 का नया संस्करण आज लांच कर दिया है. आटोमेटेड गियर शिफ्ट की सुविधा वाली इस कार की दिल्ली शोरुम में कीमत 3.82 लाख रुपये है. छोटी कार के बाजार में कारोबार की वृद्धि दर बढाने के उद्देश्य से कंपनी ने इस माडल में माइलेज 15 प्रतिशत तक सुधारा है.

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीईओ केनिची आयुकावा ने यहां संवाददाताओं को बताया, कुछ ही सप्ताह के भीतर मारुति सुजुकी की यह (आल्टो के-10) तीसरी कार है. हमारे आपूर्तिकर्ताओं व इंजीनियरों ने माइलेज में काफी सुधार किया है. उन्होंने कहा कि कंपनी 14 साल पहले पेश की गयी आल्टो की 26 लाख कारें बेच चुकी है.

आयुकावा ने कहा कि मारुति नयी कार को बडी संख्या में लोगों के बीच पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. भावी प्रौद्योगिकी वाली यह कार पैसा वसूल के सिद्धांत वाले ग्राहकों की जरुरतें पूरी करेगी. उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी और इसकी मूल कंपनी सुजुकी मोटर के इंजीनियरों ने मिलकर 200 करोड रुपये की लागत से इसे विकसित किया है.

नयी आल्टो के-10 के मैनुअल पेट्रोल संस्करण की कीमत 3.06 लाख रुपये और 3.56 लाख रुपये के बीच है, जबकि सीएनजी संस्करण की कीमत 3.82 लाख रुपये है. वहीं पेट्रोल इंजन वाले आटो गियर शिफ्ट संस्करण की कीमत 3.80 लाख रुपये है.कंपनी की ओर से बताया गया है कि नयी आल्‍टो के10 की माइलेज 24 KMPL से ज्‍यादा है. और यह कम इंधन खपत वाली कारों में सबसे बेहतरीन साबित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola