त्योहारों के मौसम में भी सोना का भाव स्थिर, खरीदारी का अच्छा मौका
Updated at : 09 Oct 2014 6:21 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पिछले कुछ दिनों में सोने का भाव अपने रिकार्डतम निचले स्तर पर चल रहा है. त्योहारों के मौसम होने के बाद भी आज सोना व चांदी अपने पूर्वस्तर पर स्थिर रहा. ऐसे में ग्राहकों के लिए यह अच्छा मौका है. वैश्विक तेजी के बीच आभूषण निर्माताओं और फुटकर ग्राहकों की सीमित लिवाली […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पिछले कुछ दिनों में सोने का भाव अपने रिकार्डतम निचले स्तर पर चल रहा है. त्योहारों के मौसम होने के बाद भी आज सोना व चांदी अपने पूर्वस्तर पर स्थिर रहा. ऐसे में ग्राहकों के लिए यह अच्छा मौका है. वैश्विक तेजी के बीच आभूषण निर्माताओं और फुटकर ग्राहकों की सीमित लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव पूर्वस्तर 27,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर अपरविर्तित बंद हुए.
वहीं दीपावली के कारण सिक्का निर्माताओं के मामूली समर्थन के चलते चांदी के पूर्वस्तर 39,000 रुपये किलो पर स्थिर बने रहे. बाजार सूत्रों के अनुसार आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की छिटपुट लिवाली के चलते सोने ओर चांदी की कीमतों में स्थिरता बनी रहीं. और भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए.
सिंगापुर में सोने के भाव 0,5प्रतिशत की तेजी के साथ 1227,16 डालर प्रति औंस रहे. दिल्ली में सोना 99,9 और 99,5 शुद्व के भाव पूर्वस्तर क्रमश: 27,400 रुपये और 27,200 रुपये प्रति दस ग्राम अपरविर्तित बंद हुए. गिन्नी में भी 24,200 रुपये प्रति आठ पर कोई घटबढ नहीं हुई. चांदी तैयार के भाव पवरूस्तर 39,000 रुपये किलो पर स्थिर बने रहे. जबकि सटोरियां लिवाली समर्थन के चलते चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 355 रुपये की तेजी के साथ 38,810 रुपये किलो बंद हुए. चांदी सिकका के भाव पूर्वस्तर 68,000:69,000 रुपये प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




