ePaper

अगस्त में सोने का आयात बढकर 2.03 अरब डालर पर

Updated at : 16 Sep 2014 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
अगस्त में सोने का आयात बढकर 2.03 अरब डालर पर

नयी दिल्ली:देश में सोने का आयात अगस्त में बढकर 2.03 अरब डालर पर पहुंच गया. पिछले साल इसी महीने में सोने का आयात 73.87 करोड डालर रहा था. हालांकि जुलाई में सोने का आयात 26.39 प्रतिशत घटकर 1.81 अरब डालर रहा था. लगातार सात माह तक गिरावट के बाद आखिरी बार जून में सोने का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:देश में सोने का आयात अगस्त में बढकर 2.03 अरब डालर पर पहुंच गया. पिछले साल इसी महीने में सोने का आयात 73.87 करोड डालर रहा था. हालांकि जुलाई में सोने का आयात 26.39 प्रतिशत घटकर 1.81 अरब डालर रहा था. लगातार सात माह तक गिरावट के बाद आखिरी बार जून में सोने का आयात बढा था.

समीक्षाधीन महीने में सोने का आयात बढने से देश का व्यापार घाटा अगस्त में मामूली रुप से बढकर 10.83 अरब डालर पर पहुंच गया. सरकार ने बढते चालू खाते के घाटे (कैड) पर अंकुश के लिए सोने के आयात पर अंकुश लगाए थे.
भारत दुनिया में सोने का सबसे बडा आयातक है. यहां सोने का आयात मुख्य रुप से आभूषण उद्योग की मांग पूरी करने के लिए किया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola