ePaper

कई दिनों की गिरावट के बाद सोना संभला

Updated at : 16 Sep 2014 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
कई दिनों की गिरावट के बाद सोना संभला

नयी दिल्लीः लगातार गिरावट के बाद नये सप्ताह में सोने के मूल्य संभलने के संकेत मिल रहे है. सोमवार को सोने के मूल्य में 25 रुपये का इजाफा हुआ वहीं मंगलवार को इसके मूल्य में 68 रुपये की बढोत्तरी दर्ज की गयी. सोना मंगलवार दोपहर तीन बजे तक 27067 रुपये प्रति दस ग्राम की दर […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः लगातार गिरावट के बाद नये सप्ताह में सोने के मूल्य संभलने के संकेत मिल रहे है. सोमवार को सोने के मूल्य में 25 रुपये का इजाफा हुआ वहीं मंगलवार को इसके मूल्य में 68 रुपये की बढोत्तरी दर्ज की गयी. सोना मंगलवार दोपहर तीन बजे तक 27067 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से ट्रेड हो रहा था.

भारतीय बाजार में माना जाता है कि श्राद्ध मास में मांग में कमी आ जाने से गिरावट दर्ज की जा रही है. दूसरी तरफ अंतराष्ट्रीय बाजार में चीन इस साल भारत को पीछे छोड़कर दुनिया में गोल्ड का सबसे बड़ा कंज्यूमर बन गया है. संभावना है कि चीन आगले साल सोने की जोरदार खरीदारी करेगा. भारत अपनी खरीदारी से ग्लोबल मार्केट में बड़ा असर डालने वाला देश नहीं रह गया है. इसका प्रमुख कारण करेंट अकाउंट डेफिसिट (कैड) काबू करने के लिए सोने के इंपोर्ट पर सरकार की तरफ से लगाई गई बंदिशें है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola