यूजर्स के संचार संबंधी आंकड़े देने के लिए अमेरिका ने दी थी याहू को धमकी
Updated at : 12 Sep 2014 4:15 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन:अमेरिकी अधिकारियों ने याहू कोउपयोक्ताओं के संचार संबंधी आंकड़ों कीनिगरानी को लेकर चेतावनी दी थी. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि याहू यदि सरकार के एक गोपनीय कार्यक्रम को लागू नहीं करेगा तो उसे उस पर प्रतिदिन के हिसाब से ढाई लाख डालर (1.5 करोड रुपए) जुर्माना लगाया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत कंपनी को […]
विज्ञापन
वाशिंगटन:अमेरिकी अधिकारियों ने याहू कोउपयोक्ताओं के संचार संबंधी आंकड़ों कीनिगरानी को लेकर चेतावनी दी थी. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि याहू यदि सरकार के एक गोपनीय कार्यक्रम को लागू नहीं करेगा तो उसे उस पर प्रतिदिन के हिसाब से ढाई लाख डालर (1.5 करोड रुपए) जुर्माना लगाया जाएगा.
इस कार्यक्रम के तहत कंपनी को राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर सरकार को अपने उपयोक्ताओं के संचार संबंधी आंकडे उपलब्ध कराने होंगे. अदालत के दस्तावेजों में यह खुलासा हुआ है.
याहू के वकील रोन बेल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि गोपनीयता से संबंधित एक अदालती समिति ने इन दस्तावेजों को सार्वजनिक किया. यह ऐसे दस्तावेज सार्वजनिक करने का एक दुर्लभ मामला है.
याहू के प्रमुख वकील रान बेल ने एक ब्लाग में लिखा कि हमें अमेरिकी सरकार के निगरानी प्रयासों को चुनौती देने के लिए कदम कदम पर कितनी जहमत उठानी पडी.
दस्तावेजों ने प्रिज्म गुप्तचरी कार्यक्रम पर नई रोशनी डाली है जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के पूर्व ठेकेदार एडवर्ड स्नोडेन ने लीक किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




