भारतीय बाजार में ऑडि क्यू-3 पेश, जानिये कीमत
Updated at : 11 Sep 2014 3:44 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय बाजार में कार की बढ़ती लोकप्रियता और ग्राहकों की पसंद को देखते हुए जर्मनी का लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने आज भारतीय बाजार में ऑडी ड्राइव सेलेक्ट के साथ ऑडी क्यू-3 डायनेमिक पेश की. मुंबई शो.रुम में इसकी कीमत 38,40,000 रुपये है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ऑडी क्यू-3 […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: भारतीय बाजार में कार की बढ़ती लोकप्रियता और ग्राहकों की पसंद को देखते हुए जर्मनी का लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने आज भारतीय बाजार में ऑडी ड्राइव सेलेक्ट के साथ ऑडी क्यू-3 डायनेमिक पेश की. मुंबई शो.रुम में इसकी कीमत 38,40,000 रुपये है.
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ऑडी क्यू-3 देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली लक्जरी एसयूवी है. इस नई कार के साथ लक्जरी एसयूवी खंड में कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी.
ऑडी इंडिया के प्रमुख जोए किंग ने कहा, ‘‘ऑडी क्यू-3 के इस उन्नत संस्करण से कंपनी भारतीय बाजार के एसयूवी खंड का सबसे सफल ब्रांड बनेगी. हमें उम्मीद है कि ऑडी क्यू-3 डायनेमिक को भी कंपनी की 2012 में पेश ऑडी क्यू-3 की तरह बेहद सफलता हासिल होगी.’’कंपनी ने कहा है कि नई ऑडी क्यू-3 डायनेमिक देश भर में उसके डीलरशिप नेटवर्क में उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




