सैमसंग ने नोट 4 की बिक्री शुरु की जानिये कीमत
Updated at : 08 Sep 2014 3:49 PM (IST)
विज्ञापन

बर्लिन: कोरिया की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन नोट 4 की जर्मनी में बिक्री शुरु कर दी है. इसकी कीमत 699 यूरो (लगभग 56,000 रुपये) है. बर्लिन में कंपनी के ब्रांडेड आउटलेट पर सैमसंग के बिक्री प्रतिनिधि ने प्रेट्र से कहा, ‘‘सैमसंग नोट 4 की कीमत 699 यूरो है. […]
विज्ञापन
बर्लिन: कोरिया की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन नोट 4 की जर्मनी में बिक्री शुरु कर दी है. इसकी कीमत 699 यूरो (लगभग 56,000 रुपये) है.
बर्लिन में कंपनी के ब्रांडेड आउटलेट पर सैमसंग के बिक्री प्रतिनिधि ने प्रेट्र से कहा, ‘‘सैमसंग नोट 4 की कीमत 699 यूरो है. इसमें कर भी शामिल हैं.’’ इस तरह नोट 4 सैमसंग का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो गया है. वैश्विक स्तर पर यह स्मार्टफोन अक्तूबर से उपलब्ध होगा. इसे विभिन्न देशों में चरणबद्ध तरीके से पेश किया जाएगा.
नोट 4 में 16 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा व 3.7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. सैमसंग के प्रतिनिधि ने बताया कि नोट 4 में बिजली की खपत कम होती है. इसकी बैटरी पिछले माडल की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक चलती है. फोन में ऐसे फीचर्स हैं जिससे 50 प्रतिशत बैटरी सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




