अगस्त में सेवा क्षेत्र नरम पडा,आर्डर धीमे हुए
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2014 1:55 PM
नयी दिल्ली :वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी एचएसबीसी के एक प्रतिष्ठित मासिक सर्वे के अनुसान पिछले माह भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नरम रहीं. इससे संकेत मिलता है कि इस क्षेत्र में नीतिगत सुधारों को गति देने की जरुरत है. एचएसबी मार्केट परचेजिंग मैनेजर्स सूचकांक के अनुसार, अगस्त में भारत का सेवा क्षेत्र का सूचकांक […]
नयी दिल्ली :वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी एचएसबीसी के एक प्रतिष्ठित मासिक सर्वे के अनुसान पिछले माह भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नरम रहीं. इससे संकेत मिलता है कि इस क्षेत्र में नीतिगत सुधारों को गति देने की जरुरत है.
एचएसबी मार्केट परचेजिंग मैनेजर्स सूचकांक के अनुसार, अगस्त में भारत का सेवा क्षेत्र का सूचकांक 50.6 अक रहा जबकि जुलाई में यह 52.2 अंक था. यह संकेत देता है कि पिछले माह सेवा क्षेत्र में कारोबार का विस्तार तो हुआ पर विस्तार की रफ्तार जुलाई मुकाबले कम रही.
इस सूचकांक के 50 से उपर रहने के मतलब है कि वृद्धि हो रही है. एचएसबीसी के एशियायी आर्थिक अनुसंधान प्रभाग के सह प्रमुख फ्रेडरिक न्यूमैन ने कहा, ‘इस क्षेत्र को गति देने के लिए सुधार प्रक्रिया तेज करने की जरुरत है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










