सोने की मांग 39 प्रतिशत गिरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2014 6:57 AM
मुंबई : भारत में सोने की मांग 2014 की दूसरी तिमाही के दौरान 39 प्रतिशत घट कर 204.1 टन रह गयी. विश्व स्वर्ण परिषद की रपट में कहा गया कि ऐसा सोने की कीमत घटने की आशंका के कारण हुआ. डब्ल्यूजीसी की मांग के रुझान संबंधी रपट में कहा गया कि 2013 की इसी तिमाही […]
मुंबई : भारत में सोने की मांग 2014 की दूसरी तिमाही के दौरान 39 प्रतिशत घट कर 204.1 टन रह गयी. विश्व स्वर्ण परिषद की रपट में कहा गया कि ऐसा सोने की कीमत घटने की आशंका के कारण हुआ.
डब्ल्यूजीसी की मांग के रुझान संबंधी रपट में कहा गया कि 2013 की इसी तिमाही के दौरान मांग 337 टन थी. साल 2014 की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की 41 प्रतिशत घट कर 50,564.3 करोड़ रह गयी, जो 2013 की दूसरी तिमाही के दौरान 85,533.8 करोड़ थी. रपट में कहा गया ‘उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि कीमत घट कर 25,000 के स्तर पर आ जायेगी व चुनाव से जो अनिश्चितता पैदा हुई उसका भी इस तिमाही में मांग पर असर हुआ.’
डब्ल्यूजीसी के महानिदेशक सोमसुंदरम पीआर ने कहा ‘हालांकि पिछले पांच साल के दीर्घकालिक औसत के हिसाब से दूसरी तिमाही में मांग जोरदार रही.’ रपट में कहा गया कि 2014 की दूसरी तिमाही के दौरान कुल जेवरात की मांग भी 18 फीसदी घट कर 154.5 टन रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 188 टन थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










