सोना हुआ महंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2014 7:22 AM
नयी दिल्ली:विदेशों में मजबूत रुख के बीच सोना ने 29000 का आंकड़ा पार कर लिया है. शुक्रवार को सोने के भाव 300 रु की तेजी देखी गई. सोना अपने दो माह के उच्च स्तर 29100 रु प्रति दस ग्राम तक जा पहुंचा है. वहीं चांदी में भी तेजी का रुख जारी रहा.सर्राफा व्यापारियों के अनुसार […]
नयी दिल्ली:विदेशों में मजबूत रुख के बीच सोना ने 29000 का आंकड़ा पार कर लिया है. शुक्रवार को सोने के भाव 300 रु की तेजी देखी गई. सोना अपने दो माह के उच्च स्तर 29100 रु प्रति दस ग्राम तक जा पहुंचा है. वहीं चांदी में भी तेजी का रुख जारी रहा.सर्राफा व्यापारियों के अनुसार त्यौहारी मांग बढने से डालर की तुलना में रुपया पांच माह के निचले स्तर पर पहुंचने से दोनों धातुओं की कीमतों में उछाल आया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव बढाने से चांदी के भाव 200 रु की तेजी के साथ 44700 रु किलो हो गये.
बाजार सूत्रों के अनुसार त्यौहारी सीजन के मद्देनजर स्टाकिस्टों और आभूषण निर्माताओं की लगातार लिवाली के चलते सोने की कीमतों में उछाल आया. विदेशों में सोने के भाव तीन सप्ताह के उच्चस्तर को छू गये. सिंगापुर में सोने के भाव 0 . 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 1322.14 डालर प्रति औंस हो गये जो 18 जुलाई के बाद का उच्चस्तर है. चांदी के भाव 0 . 6 प्रतिशत चढकर 20. 08 डालर प्रति औंस तक जा पहुंचे.
दिल्ली में सोना 99. 9 और 99 5 शुद्ध के भाव 300 रु की तेजी के साथ क्रमश: 29100 और 28900 रु प्रति दस ग्राम बंद हुये. इससे पहले यह स्तर 21 मई को देखा गया था. गिन्नी के भाव 100 रु चढकर 25000 रु प्रति आठ ग्राम बंद हुये. चांदी तैयार के भाव 200 रु की तेजी के साथ 44700 और साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 140 से चढकर 44180 रु किलो बंद हुये. चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 77000-78000 रु प्रति सैकडा बंद हुये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










