ePaper

भारत-बांग्लादेश ने एफटीए का संयुक्त अध्ययन कराने पर किया विचार-विमर्श

Updated at : 16 Jan 2020 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश ने एफटीए का संयुक्त अध्ययन कराने पर किया विचार-विमर्श

नयी दिल्ली : भारत और बांग्लादेश के बीच दो दिन की वाणिज्य सचिव स्तर की वार्ता गुरुवार को यहां संपन्न हुई. इस बातचीत में प्रस्तावित मुक्त व्यापार करार (एफटीए) को लेकर संयुक्त अध्ययन कराने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही, बैठक में मानकों को सुसंगत बनाने पर भी विचार किया गया, जिससे दोनों देशों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत और बांग्लादेश के बीच दो दिन की वाणिज्य सचिव स्तर की वार्ता गुरुवार को यहां संपन्न हुई. इस बातचीत में प्रस्तावित मुक्त व्यापार करार (एफटीए) को लेकर संयुक्त अध्ययन कराने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही, बैठक में मानकों को सुसंगत बनाने पर भी विचार किया गया, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाया जा सके.

भारत के वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और बांग्लादेश सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के सचिव डॉ मोहम्मद जफरउद्दीन ने बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया. दोनों पक्षों ने बॉर्डर हाटों, प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए संयुक्त अध्ययन, भारत-बांग्लादेश सीईओ फोरम, व्यापारिक आंकड़ों की साझेदारी, क्षेत्रीय संपर्कता पहल, भाईचारा बढ़ाने, सीमापार व्यापार सुविधा बढ़ाने तथा कारोबारी वीजा की सुविधा जैसे परस्पर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक बातचीत की.

सीईपीए एक मुक्त व्यापार करार है, जिसके तहत दोनों व्यापारिक भागीदार उल्लेखनीय रूप से आपसी व्यापार वाले उत्पादों पर आयात शुल्कों को या तो समाप्त करते हैं या उनमें उल्लेखनीय रूप से कमी लाते हैं. साथ ही, यह सेवा क्षेत्र में भी व्यापार को प्रोत्साहन देता है और निवेश बढ़ाने में मदद करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola