ePaper

विदेशी मुद्रा भंडार 44.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 448.2 अरब डॉलर की ऑल टाइम हाई पर

Updated at : 22 Nov 2019 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार 44.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 448.2 अरब डॉलर की ऑल टाइम हाई पर

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 44.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 448.249 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. इस वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में हुई वृद्धि है. विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कई सप्ताह से वृद्धि कायम है. पिछले सप्ताहांत में यह 1.71 […]

विज्ञापन

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 44.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 448.249 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. इस वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में हुई वृद्धि है. विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कई सप्ताह से वृद्धि कायम है. पिछले सप्ताहांत में यह 1.71 अरब डॉलर बढ़कर 447.808 अरब डॉलर था.

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियां 15 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 64.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 416.472 अरब डॉलर पर पहुंच गयीं. इसके विपरीत स्वर्ण आरक्षित भंडार 20 करोड़ डॉलर घटकर 26.709 अरब डॉलर रह गया. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर घटकर 1.435 अरब डॉलर रहा, जबकि मुद्राकोष के पास आरक्षित मुद्राभंडार 30 लाख डॉलर बढ़कर 3.633 अरब डॉलर हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola