डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2019 12:35 PM
मुंबई : कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 70.98 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. हालांकि, मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी और विदेशी पूंजी के […]
मुंबई : कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 70.98 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.
हालांकि, मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी और विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश ने रुपये की गिरावट को थामने की कोशिश की.
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गिरावट के साथ 70.96 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में पिछले बंद की तुलना में 6 पैसे गिरकर 70.98 रुपये पर आ गया.
रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले मामूली दो पैसे गिरकर 70.92 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. बृहस्पतिवार को जारी आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन के आंकड़ों से स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा.
आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सितंबर महीने में 5.2 प्रतिशत घट गया. यह एक दशक में इस क्षेत्र का सबसे खराब प्रदर्शन है और इससे इस समय चल रही आर्थिक सुस्ती की गंभीरता का पता चलता है.
बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों में से सात के उत्पादन में सितंबर में गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.12 प्रतिशत बढ़कर 59.69 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था.
शेयर बाजार के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,870.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










