ePaper

वित्त मंत्री सीतारमण ने NIIF की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

Updated at : 29 Oct 2019 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
वित्त मंत्री सीतारमण ने NIIF की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता की. वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी है. एनआईआईएफ बुनियादी क्षेत्र और संबंधित क्षेत्र की परियोजनाओं में होने वाले निवेश कोष का प्रबंधन करता है. वित्त मंत्रालय ने ट्वीट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता की. वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी है. एनआईआईएफ बुनियादी क्षेत्र और संबंधित क्षेत्र की परियोजनाओं में होने वाले निवेश कोष का प्रबंधन करता है.

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नॉर्थ ब्लॉक में आज राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता की. वित्त एवं कार्पोरेट कार्य राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

एनआईआईएफ को सेबी नियमन के तहत तीन वैकल्पिक निवेश कोषों (एआईएफ) की स्थापना के साथ परिचालन में लाया गया. एनआईआईएफ का प्रस्तावित कोष 40,000 करोड़ रुपये है. एनआईआईएफ योजना के तहत एआईएफ में भारत सरकार का योगदान कुल कोष का 49 फीसदी है.

एनआईआईएफ को कोष में रणनीतिक एंकर भागीदारों जैसे कि विदेशी सरकारी कोष, अर्द्ध सरकारी, बहुपक्षीय अथवा द्विपक्षीय निवेशकों से इक्विटी भागीदारी हासिल करने का अधिकार दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola