ePaper

SBI चेयरमैन ने कहा, बदलाव के दौर में है भारतीय अर्थव्यवस्था, जल्द ही पटरी पर आएगी आर्थिक वृद्धि

Updated at : 24 Oct 2019 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
SBI चेयरमैन ने कहा, बदलाव के दौर में है भारतीय अर्थव्यवस्था, जल्द ही पटरी पर आएगी आर्थिक वृद्धि

वाशिंगटन : भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है और जल्द यह वृद्धि की राह पर लौटेगी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने एक साक्षात्कार में यह बात कही. कुमार ने भरोसा जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था जल्द वृद्धि की राह पर लौटेगी. उन्होंने कहा कि वृद्धि वापस लौटेगी. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है और जल्द यह वृद्धि की राह पर लौटेगी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने एक साक्षात्कार में यह बात कही. कुमार ने भरोसा जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था जल्द वृद्धि की राह पर लौटेगी. उन्होंने कहा कि वृद्धि वापस लौटेगी. पिछले कुछ साल में कई सुधार किये गये हैं, अर्थव्यवस्था बदलाव के दौर में है. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लाया गया है. दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) लायी गयी है. इस वजह से हम बदलाव के दौर में हैं. कॉरपोरेट क्षेत्र में काफी साफ-सफाई हुई है.

बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार (61) पिछले सप्ताह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुआई में विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की वार्षिक आम बैठक में भाग लेने गये प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे. एसबीआई प्रमुख ने कहा कि जब कुछ बदलाव होता है, तो मुझे लगता है कि कुछ अड़चन आती है. कुमार ने कहा कि जहां तक विकास की बात है, तो भारत अभी ‘विकसित’ की श्रेणी में नहीं है. इसके अलावा, हमारी प्रति व्यक्ति आय भी कम है. भारत में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं. जनसांख्यिकीय (युवा आबादी का अनुपात) भी भारत के साथ है.

उन्होंने कहा कि कई अन्य विकसित जनसांख्यिकीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन कम से कम कुछ समय तक भारत के समक्ष ऐसी चुनौती नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसे में वृद्धि वापस लौटेगी. कुमार ने कहा कि मेरे विचार में आर्थिक वृद्धि में हम निचला स्तर छू चुके हैं. अब यह क्षेत्र-दर-क्षेत्र आधार पर ऊपर जायेगी. यदि हम कृषि क्षेत्र को देखें, तो मुझे लगता है कि ऋण के मामले में इस साल स्थिति बेहतर है. विनिर्माण क्षेत्र में सुस्ती है और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश भी सुस्त है.

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार बैंकिंग को प्रत्येक घर के दरवाजे पर पहुंचा चुकी है. सक्रिय खातों की संख्या 90 फीसदी पर पहुंच गयी है. इसके अलावा, इन खातों में जमा राशि ऐसे स्तर पर पहुंच गयी है, जो बैंकों के लिए घाटे का सौदा नहीं है. उन्होंने कहा कि इन खातों में औसत शेष 1,900 रुपये पर पहुंच गया है. जून तक बचत बैंक खातों में जमा राशि 230 अरब रुपये थी. कुमार ने कहा कि जब इतनी बड़ी आबादी को बैंकिंग चैनल के तहत लाया जाता है, तो अर्थव्यवस्था को फायदा होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola