विश्वबैंक की कारोबारी सुगमता रिपोर्ट में कोलकाता और बेंगलुरु को किया जायेगा शामिल

नयी दिल्ली : विश्वबैंक कारोबार सुगमता रिपोर्ट तैयार करने के लिए दिल्ली और मुंबई के अलावा अब कोलकाता और बेंगलुरु को भी अपने अध्ययन में शामिल करेगा. इसका उद्देश्य देश में कारोबारी परिस्थितियों की सटीक तस्वीर पेश करना है. एक अधिकारी ने यह बात कही. अधिकारी ने कहा कि सिर्फ दो शहरों को शामिल कर […]
नयी दिल्ली : विश्वबैंक कारोबार सुगमता रिपोर्ट तैयार करने के लिए दिल्ली और मुंबई के अलावा अब कोलकाता और बेंगलुरु को भी अपने अध्ययन में शामिल करेगा. इसका उद्देश्य देश में कारोबारी परिस्थितियों की सटीक तस्वीर पेश करना है. एक अधिकारी ने यह बात कही. अधिकारी ने कहा कि सिर्फ दो शहरों को शामिल कर भारत का ठीक से प्रतिनिधित्व नहीं हो सकता है. अब कोलकाता और बेंगलुरु के शामिल होने से विश्वबैंक की रिपोर्ट में भारत की काफी अच्छी तस्वीर सामने आ सकेगी.
विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में दस मापदंडों पर 190 देशों को रैंकिंग दी जाती है. इसमें कारोबार शुरू करना, निर्माण परमिट, बिजली कनेक्शन हासिल करना, कर्ज हासिल करना, कर भुगतान, सीमापार कारोबार, अनुबंध लागू करना और दिवाला मामले का निपटान शामिल है. अधिकारी ने कहा कि इन दोनों शहरों को शामिल करने की कवायद शुरू की जा चुकी है. विश्व बैंक की कारोबारी सुगमता रिपोर्ट 2020 गुरुवार को जारी होने की उम्मीद है.
अधिकारी के मुताबिक, भारत को इस बार की रिपोर्ट में रैंकिंग में और सुधार की उम्मीद है. भारत ने लगातार दो साल विश्वबैंक की ‘कारोबार सुगमता’ रिपोर्ट में अपनी स्थिति सुधार किया है. 2019 में भारत की रैंकिंग 23 स्थान के सुधार के साथ 77वीं रही. इससे पहले 2018 की रिपोर्ट में वह 100 वें पायदान पर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




