ePaper

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अपनी 494 एकड़ जमीन बेचेगी IL&FS

Updated at : 16 Sep 2019 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अपनी 494 एकड़ जमीन बेचेगी IL&FS

मुंबई : कर्ज के बोझ से दबी आईएलएंडएफएस ग्रुप तीन राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अपनी 494 एकड़ जमीन की बिक्री करेगी. यह जमीन उसकी अनुषंगी हिल काउंटी प्रॉपर्टीज (एचसीपीएल) के पास है. आईएलएंडएफएस की अपनी समूह की कंपनियों आईएलएंडएफएस टाउनशिप एंड अर्बन एसेट्स और आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिये […]

विज्ञापन

मुंबई : कर्ज के बोझ से दबी आईएलएंडएफएस ग्रुप तीन राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अपनी 494 एकड़ जमीन की बिक्री करेगी. यह जमीन उसकी अनुषंगी हिल काउंटी प्रॉपर्टीज (एचसीपीएल) के पास है. आईएलएंडएफएस की अपनी समूह की कंपनियों आईएलएंडएफएस टाउनशिप एंड अर्बन एसेट्स और आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिये एचपीसीएल में 80 फीसदी हिस्सेदारी है. आईएलएंडएफएस के पास जहां इसकी नौ फीसदी हिस्सेदारी है, वहीं अन्य दो कंपनियों की क्रमश: 40 फीसदी और 31 फीसदी की हिस्सेदारी है.

कंपनी ने इस संभावित सौदे के लिए जोंस लांग लासाले को संपत्ति सलाहकार नियुक्त किया है. हिल काउंटी प्रॉपर्टीज के पास छह गंतव्यों पर 494 एकड़ जमीन के टुकड़ों के विकास का अधिकार है. इनमें से तीन जमीन के टुकड़े हैदराबाद (437 एकड़) और एक-एक विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम और मेरठ में है. कंपनी ने इस बिक्री में इच्छा रखने वाले संबंधित पक्षों से रुचि पत्र मांगा है. आईएलएंडएफएस के ऊपर आठ अक्टूबर 2018 की स्थिति के अनुसार 94,216 करोड़ रुपये का कर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola