भारत ने आरसीईपी बैठक में उठाया चीन में भारतीय उत्पादों को बेहतर बाजार पहुंच मुहैया कराने का मुद्दा

Updated at : 03 Aug 2019 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने आरसीईपी बैठक में उठाया चीन में भारतीय उत्पादों को बेहतर बाजार पहुंच मुहैया कराने का मुद्दा

नयी दिल्ली : भारत ने व्यापार घाटा कम करने के लिए चीन को चीनी, चावल तथा दवाओं जैसे उत्पादों के लिये बाजार पहुंच बढ़ाने को कहा है. वाणिज्य सचिव अनूप वाधवन ने आरसीईपी की बीजिंग में चल रही मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर शुक्रवार को चीन के उप वाणिज्य मंत्री वांग शोउवेन के साथ बैठक में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत ने व्यापार घाटा कम करने के लिए चीन को चीनी, चावल तथा दवाओं जैसे उत्पादों के लिये बाजार पहुंच बढ़ाने को कहा है. वाणिज्य सचिव अनूप वाधवन ने आरसीईपी की बीजिंग में चल रही मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर शुक्रवार को चीन के उप वाणिज्य मंत्री वांग शोउवेन के साथ बैठक में यह मुद्दा उठाया.

इसे भी देखें : IT कंपनियों ने पीयूष गोयल से की मुलाकात, चीन में पेश आ रही कारोबारी दिक्कतों से कराया रू-ब-रू

वाधवन ने इस बात पर जोर दिया कि प्रस्तावित आरसीईपी व्यापार करार में भारत और चीन के व्यापार असंतुलन पर गौर किया जाना चाहिए. उन्होंने चीन के उप प्रधानमंत्री हु चुन्हुआ के साथ बैठक में एक ऐसे करार की वकालत की, जो व्यापार असंतुलन के मौजूदा स्तर को दूर करेगा. उन्होंने इस मौके पर विभिन्न भारतीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराये जाने का भी मुद्दा उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola