ePaper

सरकार को रिजर्व बैंक से 90,000 करोड़ रुपये लाभांश मिलने की उम्मीद

Updated at : 05 Jul 2019 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार को रिजर्व बैंक से 90,000 करोड़ रुपये लाभांश मिलने की उम्मीद

नयी दिल्ली : सरकार को चालू वित्त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक से लाभांश के रूप में 90,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है. वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह पिछले वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक द्वारा दिये गये 68,000 करोड़ रुपये के लाभांश से 32 फीसदी अधिक है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार को चालू वित्त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक से लाभांश के रूप में 90,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है. वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह पिछले वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक द्वारा दिये गये 68,000 करोड़ रुपये के लाभांश से 32 फीसदी अधिक है. इसमें 28,000 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश भी शामिल था.

इसे भी देखें : रिजर्व बैंक के आरक्षित पूंजी स्तर पर जून के आखिर में रिपोर्ट दे सकती है जालान समिति

उन्होंने कहा कि यह किसी भी वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक द्वारा केंद्र सरकार को दिया गया सबसे अधिक लाभांश था. इससे पहले वित्त वर्ष 2015-16 में रिजर्व बैंक ने 65,896 करोड़ रुपये और 2017-18 में 40,659 करोड़ रुपये का लाभांश सरकार को दिया था. गर्ग ने कहा कि रिजर्व बैंक का लाभांश उसकी वार्षिक बैठक के बाद आयेगा. सरकार को रिजर्व बैंक से 90,000 करोड़ रुपये लाभांश मिलने की उम्मीद है. रिजर्व बैंक जुलाई-जून को वित्त वर्ष मानता है. आमतौर पर अपना वार्षिक हिसाब-किताब करने के बाद वह अगस्त में लाभांश की घोषणा करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola