पीएम मोदी की अध्यक्षता में 15 जून को होगी नीति आयोग संचालन परिषद की बैठक

Updated at : 13 Jun 2019 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी की अध्यक्षता में 15 जून को होगी नीति आयोग संचालन परिषद की बैठक

नयी दिल्ली : नीति आयोग संचालन परिषद की पांचवीं बैठक में सूखे की स्थिति, कृषि क्षेत्र में समस्या तथा नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा चिंता समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक शनिवार यानी 15 जून को होगी. यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक के एजेंडे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नीति आयोग संचालन परिषद की पांचवीं बैठक में सूखे की स्थिति, कृषि क्षेत्र में समस्या तथा नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा चिंता समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक शनिवार यानी 15 जून को होगी. यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक के एजेंडे में वर्षा जल संचयन, पिछड़ा जिला कार्यक्रम और कृषि में संरचनात्मक सुधार भी शामिल हैं. यह बैठक राष्ट्रपति भवन में होगी.

…और जानिये : नीति आयोग की बैठक में PM ने कहा, अब आर्थिक वृद्धि दर को 10 फीसदी के दायरे में पहुंचाने की चुनौती

नीति आयोग संचालन परिषद की पांचवीं बैठक में मुख्यमंत्रियों, केंद्रशासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर, कई केंद्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित होंगे. मोदी सरकार-II के गठन के बाद संचालन परिषद की यह पहली बैठक है. हालांकि, बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शामिल होने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि चूंकि नीति आयोग के पास राज्य की योजनाओं को समर्थन देने के लिए कोई वित्तीय शक्ति नहीं है. इसलिए इस बैठक का कोई मतलब नहीं है.

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली संचालन परिषद में वित्त, गृह, रक्षा, कृषि, वाणिज्य और ग्रामीण विकास मंत्री भी शामिल हैं. इसके अलावा, राज्यों के मुख्यमंत्री तथा नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) तथा सदस्य शामिल हैं.

बयान के मुताबिक, संचालन परिषद पिछली बैठक के एजेंडे पर उठाये गये कदमों की समीक्षा करेगी और भविष्य की विकासात्मक प्राथमिकताओं पर विचार करेगी. अब तक प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संचालन परिषद की चार बैठकें हो चुकी हैं. इसकी पहली बैठक आठ फरवरी 2015, दूसरी 15 जुलाई 2015, तीसरी 23 अप्रैल 2017 तथा चौथी 17 जून, 2018 को हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola