ओमान की खाड़ी में दो टैंकरों पर ''कथित हमले'' के बाद तेल की कीमतों में तीन फीसदी का इजाफा

लंदन : ओमान की खाड़ी में तेल के दो टैंकरों से जुड़ी एक घटना को लेकर विरोधाभासी खबरों के बाद गुरुवार को तेल की कीमतों में तीन फीसदी तक की तेजी दर्ज की गयी. कुछ खबरों में इस घटना को कथित तौर ‘हमला’ बताया गया है. वहीं, कुछ खबरों में इसे ‘दुर्घटना’ कहा गया है. […]
लंदन : ओमान की खाड़ी में तेल के दो टैंकरों से जुड़ी एक घटना को लेकर विरोधाभासी खबरों के बाद गुरुवार को तेल की कीमतों में तीन फीसदी तक की तेजी दर्ज की गयी. कुछ खबरों में इस घटना को कथित तौर ‘हमला’ बताया गया है. वहीं, कुछ खबरों में इसे ‘दुर्घटना’ कहा गया है. ईरान की मीडिया में चल रही खबरों में कहा गया है कि एक ‘दुर्घटना’ के बाद टैंकर में आग लग गयी थी. इसके बाद देश की नौसेना ने टैंकर के चालक दल के 44 सदस्यों को बचा लिया.
इसे भी जानिये : खाड़ी में तनाव के बीच सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमला
हालांकि, अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े ने कहा है कि खाड़ी में ‘टैंकरों पर कथित हमले’ के बाद उसे दो फोन आये थे. ब्रिटेन की शाही नौसेना की ओर संचालित एक संगठन ने इसे ‘घटना’ करार दिया है. लंदन में शुरुआती कारोबार में ब्रेंट नॉर्थ सी कच्चा तेल 62.64 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. इसके बाद यह 61.41 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आया, जो बुधवार के मुकाबले 1.44 डॉलर की तेजी को दिखाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




