ePaper

मोदी सरकार के गठन के बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल, 40 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स

Updated at : 31 May 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार के गठन के बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल, 40 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स

मुंबई : मोदी सरकार के गठन के बाद शेयर बाजार में शुक्रवार को रिकॉर्ड उछाल देखने को मिली. मजबूत विदेशी निवेश तथा सकारात्मक घरेलू संकेतों के बीच बैंकिंग एवं आईटी कंपनियों में तेजी से आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 300 अंक मजबूत हो गया और 40,000 अंक के स्तर को पुन: पार कर गया. […]

विज्ञापन

मुंबई : मोदी सरकार के गठन के बाद शेयर बाजार में शुक्रवार को रिकॉर्ड उछाल देखने को मिली. मजबूत विदेशी निवेश तथा सकारात्मक घरेलू संकेतों के बीच बैंकिंग एवं आईटी कंपनियों में तेजी से आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 300 अंक मजबूत हो गया और 40,000 अंक के स्तर को पुन: पार कर गया.

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 40,119.81 अंक के स्तर को छूने के बाद 271.12 अंक यानी 0.68% की तेजी के साथ 40,103.09 अंक पर चल रहा था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 81.20 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,000 अंक के स्तर के पार 12,027.10 अंक पर चल रहा था.

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, कोल इंडिया, टीसीएस, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर 3 प्रतिशत तक की तेजी में चल रहे थे.

कारोबारियों ने कहा कि निवेशक मार्च तिमाही के जीडीपी के आंकड़ों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. मार्च तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आज दिन में जारी होने वाले हैं। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,664.74 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की. हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,122.60 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे.

एशियाई बाजारों में चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में मिला जुला रुख देखने को मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola