ePaper

IL & FS लोन चूक मामले में ED ने मुंबई में की छापेमारी

Updated at : 22 May 2019 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
IL & FS लोन चूक मामले में ED ने मुंबई में की छापेमारी

नयी दिल्ली/मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के आईएल एंड एफएस ऋण भुगतान चूक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को मुंबई में तलाशी ली. अधिकारियों ने कहा कि आईएल एंड एफएस के कम-से-कम चार निदेशकों के कार्यालय और घरों पर तलाशी कार्य जारी हैं. इससे पहले, जांच एजेंसी ने इस मामले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के आईएल एंड एफएस ऋण भुगतान चूक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को मुंबई में तलाशी ली. अधिकारियों ने कहा कि आईएल एंड एफएस के कम-से-कम चार निदेशकों के कार्यालय और घरों पर तलाशी कार्य जारी हैं. इससे पहले, जांच एजेंसी ने इस मामले में फरवरी में तलाशी की कार्रवाई की थी. एजेंसी ने इस प्रकरण में मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज होने के बाद यह कदम उठाया था.

इसे भी देखें : कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जांच की जद में आईएलएंडएफएस के स्वतंत्र निदेशक

ईडी के अधिकारियों ने कहा कि यह तलाशी अभी तक प्राप्त सबूतों के अतिरिक्त अन्य साक्ष्य और दस्तावेज जुटाने के लिए की गयी है. बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए ऋण देने वाली कंपनी का कर्ज संकट उस समय सामने आया, जब उसके समूह की कंपनियों ने सितंबर 2018 से ऋण भुगतान में चूक करना शुरू किया.

आईएल एंड एफएस पर कुल 91,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बकाया है. आईएलएंडएफएस और उसकी अनुषंगी कंपनियों ने सिडबी को कर्ज का भुगतान करने में चूक की है. ईडी का मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा (ईओडब्ल्यू) के पास पिछले साल दिसंबर में दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है.

इनसो इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक आशीष बेगवानी ने आईएल एंड एफएस रेल लिमिटेड के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उनकी कंपनी को 70 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया था. बेगवानी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आईएल एंड एफ ट्रांसपोर्टेशन नेटवकर्स लिमिडेट के दो अधिकारियों के कहने पर उन्होंने आईएल एंड एफएस रेल लिमिटेड में 170 करोड़ रुपये लगाया था.

यह कंपनी गुड़गांव मेट्रो परियोजना के लिए विशेष उद्देश्य इकाई ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी ने बेगवानी की शिकायत का हवाला देते हुए कहा था कि बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि आईएल एंड एफएस रेल मुनाफा नहीं कमा रही और उसकी पूंजी का दुरुपयोग किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola