एग्जिट पोल से शेयर मार्केट में बंपर उछाल: संसेक्स 888 तो निफ्टी में 284 अंकों की तेजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2019 9:51 AM
मुंबई. रविवार शाम लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आने के बाद सोमवार सुबह शेयर बाजार में बंपर उछाल आया है. सप्ताह के शुरुआती कारोबारी के दिन सेंसेक्स 888.91 अंकों के साथ उछाल पर है तो वहीं, निफ्टी भी 284.15 अंकों के साथ तेजी पर है.वहीं रुपया भी मजबूत हुआ है. 73 पैसे की मजबूती […]
मुंबई. रविवार शाम लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आने के बाद सोमवार सुबह शेयर बाजार में बंपर उछाल आया है. सप्ताह के शुरुआती कारोबारी के दिन सेंसेक्स 888.91 अंकों के साथ उछाल पर है तो वहीं, निफ्टी भी 284.15 अंकों के साथ तेजी पर है.वहीं रुपया भी मजबूत हुआ है. 73 पैसे की मजबूती के साथ रुपया 69.49 पर खुला है. संसेक्स 888.91 अंकों की तेजी के साथ 38,819.68 अंकों पर तो निफ्टी 284.15 अंकों की बढ़त के साथ 11,691.30 पर खुलावैश्विक चुनौतियों के बावजूद बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 537 अंक उछलकर 37,930 से ऊपर पहुंच गया था, जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी फिर से 11,400 के स्तर को प्राप्त कर लिया.
#Sensex opens at – 38,819.68, up by 888.91 points; #Nifty opens at – 11,691.30, up by 284.15 points. pic.twitter.com/8cbTwyniyU
— ANI (@ANI) May 20, 2019
विशेषज्ञों के अनुसार बाजार आम चुनावों के बाद एक स्थिर सरकार और सुधार जारी रहने की उम्मीद कर रहा है. शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 537.29 अर्थात 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,930.77 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान एक समय यह 38,001.13 अंक के स्तर पर पहुंच गया था, जबकि नीचे यह 37,415.36 अंक तक चला गया था.
इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 150.05 अंक अर्थात 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,407.15 अंक पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान यह 11,426.15 अंक से 11,259.85 अंक के दायरे में रहा. शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 467.78 अंक अर्थात 1.24 प्रतिशत तथा निफ्टी 128.25 अंक अर्थात 1.13 प्रतिशत मजबूत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










