भारती एयरटेल के 25,000 करोड़ रुपये के राइट इश्यू को मिला अधिक अभिदान

नयी दिल्ली : दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल ने शुक्रवार को कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार उसका करीब 25,000 करोड़ रुपये का राइट इश्यू को अधिक अभिदान मिला है. कंपनी का राइट इश्यू तीन मई को खुला और शुक्रवार को बंद हुआ. एयरटेल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि …प्रारंभिक सूचना के […]
नयी दिल्ली : दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल ने शुक्रवार को कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार उसका करीब 25,000 करोड़ रुपये का राइट इश्यू को अधिक अभिदान मिला है. कंपनी का राइट इश्यू तीन मई को खुला और शुक्रवार को बंद हुआ. एयरटेल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि …प्रारंभिक सूचना के अनुसार राइट इश्यू को अधिक अभिदान मिला है.
इसे भी देखें : नकुल सहगल बने भारती एयरटेल के मुख्य वित्त अधिकारी, सुनील मित्तल के मातहत करेंगे काम
कंपनी के अनुसार, राइट इश्यू के लिए मिले आवेदन सत्यापन तथा भुगतान प्राप्त होने पर निर्भर है. एयरटेल ने 220 रुपये के भाव पर पूर्ण रूप से चुकता शेयर जारी कर 25,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की घोषणा की थी. इसके अलावा, 7,000 करोड़ रुपये स्थायी विदेशी मुद्रा बांड निर्गम के जरिये जुटाने का एलान किया था.
कंपनी ने कहा था कि पूंजी डाले जाने से उसे भविष्य में ग्राहकों को और बेहतर सेवा देने के लिये बड़ा नेटवर्क क्षमता तैयार करने तथा सामग्री एवं प्रौद्योगिकी भागीदारी सृजित करने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




