वोडाफोन को 8.5 अरब डॉलर का सालाना घाटा, आइडिया के साथ विलय के बाद बढ़ा नुकसान

नयी दिल्ली : ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन को मार्च 2019 में समाप्त वित्त वर्ष में 7.6 अरब यूरो या 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर का घाटा हुआ है. कंपनी ने कहा कि वोडाफोन इंडिया के आइडिया के विलय की वजह से जो नुकसान हुआ और अन्य संपत्तियों पर हुए नुकसान की वजह से उसे यह […]
नयी दिल्ली : ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन को मार्च 2019 में समाप्त वित्त वर्ष में 7.6 अरब यूरो या 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर का घाटा हुआ है. कंपनी ने कहा कि वोडाफोन इंडिया के आइडिया के विलय की वजह से जो नुकसान हुआ और अन्य संपत्तियों पर हुए नुकसान की वजह से उसे यह घाटा उठाना पड़ा है.
इसे भी देखें : Vodafone का आरोप : बीते दो साल में बने सारे नियम Jio को छोड़कर अन्य टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ
कंपनी ने बयान में कहा कि वित्त वर्ष के दौरान उसे 7.6 अरब यूरो का नुकसान हुआ. मुख्य रूप से यह नुकसान वोडाफोन इंडिया की वजह से हुआ है. मार्च, 2018 में समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी को 2.78 अरब यूरो या 3.14 अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ हुआ था. बयान में कहा गया है कि मार्च, 2019 में समाप्त वित्त वर्ष में समूह की आमदनी 43.7 अरब यूरो या 49 अरब अमेरिकी डॉलर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










