ePaper

जेटली ने अमेरिकी निवेशकों की गोलमेज डिस्कशन, अगले पांच साल में गरीबी कम करने पर जोर

Updated at : 11 Apr 2019 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
जेटली ने अमेरिकी निवेशकों की गोलमेज डिस्कशन, अगले पांच साल में गरीबी कम करने पर जोर

न्यू यॉर्क : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अमेरिका में निवेशकों के साथ भारत के आर्थिक सुधारों और भविष्य के आर्थिक परिदृश्य पर बातचीत की. न्यू यॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार को ट्वीट में कहा कि जेटली ने न्यू यॉर्क में निवेशकों के साथ भारत के आर्थिक सुधारों और भविष्य के लिए आर्थिक […]

विज्ञापन

न्यू यॉर्क : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अमेरिका में निवेशकों के साथ भारत के आर्थिक सुधारों और भविष्य के आर्थिक परिदृश्य पर बातचीत की. न्यू यॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार को ट्वीट में कहा कि जेटली ने न्यू यॉर्क में निवेशकों के साथ भारत के आर्थिक सुधारों और भविष्य के लिए आर्थिक परिदृश्य पर कई दौर की गोलमेज चर्चा की. निवेशकों का रुख भारत को लेकर आशावादी है.

इसे भी देखें : गरीबों से ही पूछो गरीबी की परिभाषा

जेटली अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष-विश्वबैंक की बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिका आये हैं. उन्होंने उद्योग मंडल फिक्की, भारतीय वाणिज्य दूतावास और अमेरिका-भारत रणनीतिक फोरम द्वारा आयोजित सत्र में निवेशकों को संबोधित किया. फिक्की ने ट्वीट कर बताया कि वित्त मंत्री ने कहा कि जब हम सुधार करते हैं, तो हमें यह तय करना होगा कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ को पहुंचाया जा सके.

इस आयोजन में मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा समेत कारोबारी दिग्गज और निवेशक शामिल हुए. फिक्की के एक ट्वीट के अनुसार, जेटली ने कहा कि सामाजिक सुधारों को लेकर कई प्रयास किये गये हैं. इनमें सभी के लिए बैंक खाते, 99 फीसदी आबादी की शौचालय तक पहुंच, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क, सभी के लिए घर शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में गरीबी कम करने, बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करने, पलायन के प्रबंधन के लिए नये शहर और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर ध्यान होगा. इससे पहले जेटली ने अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी), उद्योग मंडल सीआईआई तथा अमेरिकी शेयर बाजार कंपनी नैसडेक द्वारा ‘भारत के सुधार एवं आर्थिक परिदृश्य’ विषय पर आयोजित गोलमेज चर्चा को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola