ePaper

वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने किया दावा : संतोषजनक है अर्थव्यवस्था में नकदी की स्थिति

Updated at : 25 Mar 2019 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने किया दावा : संतोषजनक है अर्थव्यवस्था में नकदी की स्थिति

नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में नकदी की स्थिति संतोषजनक है और रुपया-डॉलर अदला-बदली व्यवस्था के जरिये 35,000 करोड़ रुपये से इसे और मजबूती मिलेगी. आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नकदी की स्थिति अब संतोषजनक है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में नकदी की स्थिति संतोषजनक है और रुपया-डॉलर अदला-बदली व्यवस्था के जरिये 35,000 करोड़ रुपये से इसे और मजबूती मिलेगी. आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नकदी की स्थिति अब संतोषजनक है. केंद्रीय बैंक की रुपया-डालर अदला-बदली व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर गर्ग ने कहा कि यह (आरबीआई द्वारा) मजबूत पहल है.

इसे भी देखें : RBI Governor ने कहा – फिलहाल नकदी की तंगी नहीं, जरूरत पड़ने पर उठाये जायेंगे कदम

आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, अर्थव्यवस्था में नकदी की स्थिति संतोषजनक है और केंद्रीय बैंक निरंतर स्थिति पर नजर रखे हुए है. अधिकारी ने कहा कि इस समय मुझे नहीं लगता कि बाजार में नकदी के संदर्भ में कोई मुद्दा है. अगर किसी व्यक्ति को वित्त सुविधा नहीं मिल रही, तो इसका कारण उसके बही-खाते की समस्या हो सकती है.

आरबीआई ने मार्च में रुपया-डालर अदला-बदली नीलामी की घोषणा की. इसके तहत मंगलवार को 35,000 करोड़ रुपये की नकदी डाली जायेगी. तीन साल की अवधि के लिए पांच अरब डॉलर की नीलामी मंगलवार को की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola