Facebook के दो बड़े अधिकारियों ने पद छोड़ने का किया ऐलान, जुकरबर्ग ने अपने पोस्ट में दी सूचना

सैन फ्रांसिस्को : सोशल मीडिया में सबसे बड़ी वेबसाइट फेसबुक के दो शीर्ष अधिकारी जल्द ही कंपनी से विदा लेने वाले हैं. कंपनी छोड़ने वालों में फेसबुक के उत्पाद प्रमुख क्रिस कॉक्स भी शामिल हैं. वह फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग के साथ लंबे समय से हैं. जुकरबर्ग ने गुरुवार को अपने पोस्ट […]
सैन फ्रांसिस्को : सोशल मीडिया में सबसे बड़ी वेबसाइट फेसबुक के दो शीर्ष अधिकारी जल्द ही कंपनी से विदा लेने वाले हैं. कंपनी छोड़ने वालों में फेसबुक के उत्पाद प्रमुख क्रिस कॉक्स भी शामिल हैं. वह फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग के साथ लंबे समय से हैं. जुकरबर्ग ने गुरुवार को अपने पोस्ट में लिखा कि क्रिस डेनियल्स भी फेसबुक का साथ छोड़ेंगे. वह मैसेजिंग एप व्हॉट्सएप के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं.
इसे भी देखें : फेसबुक व व्हाट्सएप से लेकर हर गतिविधि पर रखेंगे नजर
जुकरबर्ग ने लिखा कि नयी परियोजना के लिए कॉक्स लंबे समय से कंपनी छोड़ने पर विचार कर रहे थे, लेकिन 2016 में उन्होंने कंपनी में रुकने का फैसला किया. इस समय फेसबुक गलत सूचनाओं और चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप जैसे विवादों से जूझ रही थी. कॉक्स 13 साल पहले फेसबुक से जुड़े थे और फेसबुक न्यूज फीड फीचर को निर्मित करने में मदद की थी.
एक साल से भी कम समय में उन्हें फेसबुक के सभी एप समेत इंस्टाग्राम, व्हॉट्सएप और मैसेंजर की जिम्मेदारी दे दी गयी थी. डेनियल्स फेसबुक से करीब 9 साल पहले जुड़े थे. वर्तमान में वह व्हॉट्सएप प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं. अब फेसबुक के वरिष्ठ अधिकारी विल काथकार्ट व्हॉट्सएप की जिम्मेदारी संभालेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










