सस्ता इंटरनेट : भारत में मोबाइल इंटरनेट दुनिया में सबसे सस्ता, Jio की भूमिका अहम

Updated at : 06 Mar 2019 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
सस्ता इंटरनेट : भारत में मोबाइल इंटरनेट दुनिया में सबसे सस्ता, Jio की भूमिका अहम

नयी दिल्ली : दुनिया में मोबाइल इंटरनेट की सबसे सस्ती दर देश में है. इसमें मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो की अहम भूमिका है. देश में एक जीबी इंटरनेट की औसत कीमत साढ़े अठारह रुपये है जबकि दुनिया में यह औसत 600 रुपये का है. यह आंकड़े केबल डॉट को डॉट यूके ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दुनिया में मोबाइल इंटरनेट की सबसे सस्ती दर देश में है. इसमें मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो की अहम भूमिका है.

देश में एक जीबी इंटरनेट की औसत कीमत साढ़े अठारह रुपये है जबकि दुनिया में यह औसत 600 रुपये का है. यह आंकड़े केबल डॉट को डॉट यूके ने जारी किये हैं जो कीमतों की तुलना करने वाली शोध कंपनी है.

दुनिया के सबसे बड़े अमीर आदमी बनने से बस 12 कदम दूर मुकेश अंबानी, अनिल 1349वें नंबर पर

कंपनी की अध्ययन रपट के अनुसार देश में एक जीबी मोबाइल डाटा की औसत कीमत 0.26 डॉलर है. जबकि ब्रिटेन में यह औसत 6.66 डॉलर और अमेरिका में 12.37 डॉलर है.

कंपनी ने यह आंकड़े 230 देशों में मोबाइल इंटरनेट की दरों का आकलन करके जारी की है. मोबाइल इंटरनेट की वैश्विक औसत कीमत 8.53 डॉलर प्रति एक जीबी है. उल्लेखनीय है कि 43 करोड़ स्मार्टफोन उपयोक्ताओं के साथ चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola