बढ़ती कीमतें: प्रधानमंत्री मोदी का हस्तक्षेप, राज्यों को जरुरी उपाय करने को कहा

Updated at : 01 Jul 2014 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ती कीमतें: प्रधानमंत्री मोदी का हस्तक्षेप, राज्यों को जरुरी उपाय करने को कहा

नयी दिल्ली: आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं पहल करते हुये राज्यों से आपूर्ति श्रृंखला की दिक्कतों को दूर करने और जरुरी वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिय तत्काल कदम उठाने को कहा. सरकारी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आवश्यक वस्तुओं की मूल्य स्थिति का जायजा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं पहल करते हुये राज्यों से आपूर्ति श्रृंखला की दिक्कतों को दूर करने और जरुरी वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिय तत्काल कदम उठाने को कहा.

सरकारी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आवश्यक वस्तुओं की मूल्य स्थिति का जायजा लिया और उपभोक्ता मामलों के सचिव केशव देसीराजू को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को सुधारात्मक कदम उठाने के लिये पत्र लिखने को कहा. इसके तत्काल बाद देसीराजू ने राज्यों को पत्र लिखकर उनसे स्थिति से निपटने के लिये राज्य स्तर पर तत्काल उपाय किये जाने की आवश्यकता बताई.

उन्होंने लिखा, यह कहने की आवश्यकता नहीं कि प्याज की कीमतों में वृद्धि सरकार के लिए भारी चिंता का विषय है. आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने के लिए हाल में कई कदम उठाये गये. राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि आम जनता के बजट पर व्यापक असर डालर सकती है. इसलिए स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रदेश स्तर पर तत्काल उपाय किये जाने की जरुरत है.

केंद्र ने यह कदम ऐसे वक्त उठया है जब आवश्यक वस्तुओं, विशेषकर प्याज की कीमत बढ़ी है. राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की खुदरा कीमत 25..30 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई हैं जबकि इसका थोक भाव करीब 18 रुपये किलो पर है.

देसीराजू ने राज्यों से आपूर्ति श्रंखला में आने वाली अडचन को दूर करने और प्याज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया है ताकि किसी भी तरह की सट्टेबाजी की संभावनाओं को समाप्त किया जा सके और मूल्य वृद्धि से आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola