ePaper

Ganga जलमार्ग का इस्तेमाल कल से शुरू करेगी Maersk Line

Updated at : 11 Feb 2019 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Ganga जलमार्ग का इस्तेमाल कल से शुरू करेगी Maersk Line

नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी कंटेनर जहाजरानी कंपनी मर्स्क लाइन मंगलवार को गंगा नदी पर 16 कंटेनर वाराणसी से कोलकाता तक पहुंचाने का काम शुरू करेगी. पोत परिवहन मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बयान में कहा कि मर्स्क लाइन मंगलवार को गंगा नदी (राष्ट्रीय जलमार्ग-एक) पर वाराणसी से कोलकाता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी कंटेनर जहाजरानी कंपनी मर्स्क लाइन मंगलवार को गंगा नदी पर 16 कंटेनर वाराणसी से कोलकाता तक पहुंचाने का काम शुरू करेगी.

पोत परिवहन मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बयान में कहा कि मर्स्क लाइन मंगलवार को गंगा नदी (राष्ट्रीय जलमार्ग-एक) पर वाराणसी से कोलकाता के लिए 16 कंटेनर लेकर प्रस्थान करेगी.

कंपनी भारत के अंतर्देशीय जलमार्ग क्षेत्र में कंपनी पहली बार उतर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर, 2018 को वाराणसी में देश का पहला नदीतट पर बहु माॅडल टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किया था.

मंत्रालय ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय जलमार्ग एक को हल्दिया से वाराणसी तक विकसित कर रही है. इसके लिए विश्व बैंक अनुमानत: 5,369 करोड़ रुपये का तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग प्रदान कर रहा है.

पेप्सिको, इमामी एग्रोटेक, इफको फर्टिलाइजर्स, डाबर इंडिया ने गंगा नदी के रास्ते अपने कंटेनर भेजने का सिलसिला पहले ही शुरू कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola