मुकेश अंबानी का ऐलान : प. बंगाल में टेलीकॉम और ई-कॉमर्स क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 10:43 PM
कोलकाता : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को ऐलान किया कि उनकी कंपनी अपने दूरसंचार नेटवर्क एवं नयी ई-वाणिज्य कंपनी के विस्तार के लिए पश्चिम बंगाल में 10,000 करोड़ रुपये का नया निवेश करेगी. देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी के प्रमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2016 में उनकी कंपनी […]
कोलकाता : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को ऐलान किया कि उनकी कंपनी अपने दूरसंचार नेटवर्क एवं नयी ई-वाणिज्य कंपनी के विस्तार के लिए पश्चिम बंगाल में 10,000 करोड़ रुपये का नया निवेश करेगी. देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी के प्रमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2016 में उनकी कंपनी का निवेश 4,500 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 28,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि यह भारत में हमारे अब तक के कुल निवेश का दसवां हिस्सा है.
इसे भी पढ़ें : हर घंटे 17,333 रूपये कमाते हैं रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी
अंबानी ने कहा कि रिलायंस समूह की दूरसंचार इकाई जियो राज्य के डिजिटल जगत में सबसे बड़ी निवेशक बन गयी है. उन्होंने बंगाल वैश्विक कारोबार सम्मेलन में कहा कि अब हमारी योजना और 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश की है. उन्होंने कहा कि 2019 में पूरे राज्य में जियो के 4जी नेटवर्क को पहुंचाने, घरों को फाइबर नेटवर्क से जोड़ने एवं एचडी गुणवत्ता की प्रसारण सुविधा उपलब्ध कराने और लॉजिस्टिक हब के लिए ताजा निवेश किया जायेगा.
अंबानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक हब बनने की ओर अग्रसर है और इस क्षेत्र में 2020 तक 5,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना है. उन्होंने कहा कि जियो और रिलायंस रिटेल जल्द ही एक नयी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की शुरुआत करेंगे. उनके मुताबिक, नया मंच ग्राहकों, खुदरा विक्रेताओं और विनिर्माताओं सबके लिए लाभदायक रहेगा.
अंबानी ने कहा कि देशभर में इस प्लेटफॉर्म से कम से कम तीन करोड़ दुकानदारों को लाभ होगा. उन्होंने महज एक साल के भीतर पश्चिम बंगाल में उल्लेखनीय बदलाव लाने का श्रेय राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










