सस्ता फोन लाने की तैयारी में गूगल

नयी दिल्ली: गूगल अब सस्ते फोन बाजार में लाने की योजना बना रहा है. गूगल ने आज घोषणा की कि वह इस साल अक्तूबर तक 100 डालर से कम (लगभग 6000 रुपये) मूल्य के स्मार्टफोन पेश करेगी. इसकी शुरआत भारत से की जाएगी. भारत के लिए यह यह फोन घरेलू हैंडसेट कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ […]
नयी दिल्ली: गूगल अब सस्ते फोन बाजार में लाने की योजना बना रहा है. गूगल ने आज घोषणा की कि वह इस साल अक्तूबर तक 100 डालर से कम (लगभग 6000 रुपये) मूल्य के स्मार्टफोन पेश करेगी. इसकी शुरआत भारत से की जाएगी. भारत के लिए यह यह फोन घरेलू हैंडसेट कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ साथ कार्बन व स्पाइस भी बनाएगी। भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढता स्मार्टफोन बाजार है.
गूगल के उपाध्यक्ष सुंदर पिछाई ने कल सेन फ्रासिस्को में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों को सस्ते डेटा प्लान के लिए भी दूरसंचार कंपनियों से बातचीत कर रही है. उन्होंने कहा कि माइक्रोमैक्स के साथ बनने वाला फोन डुअल सिम का होगा और इसकी लागत 100 डालर से कम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




