सुस्त कारोबार में रुपया 2 पैसे घटकर 60.14 रुपये प्रति डॉलर
Updated at : 26 Jun 2014 7:20 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: रुपये में दो सत्रों की तेजी पर आज विराम लग गया. स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का रख और आयातकों की डॉलर मांग से रुपया आज 2 पैसे घटकर 60.14 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर मजबूती से रपया प्रभावित हुआ जबकि पूंजी प्रवाह ने रुपये […]
विज्ञापन
मुंबई: रुपये में दो सत्रों की तेजी पर आज विराम लग गया. स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का रख और आयातकों की डॉलर मांग से रुपया आज 2 पैसे घटकर 60.14 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर मजबूती से रपया प्रभावित हुआ जबकि पूंजी प्रवाह ने रुपये की गिरावट को सीमित कर दिया.
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 60.10 रुपये प्रति डॉलर पर उंचा खुला तथा 60.08 से 60.20 रुपये प्रति डॉलर के बेहद सीमित दायरे में उतार चढाव के बाद अंत में दो पैसे अथवा 0.03 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 60.14 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. रुपये में 25 जून को एक पैसे और 24 जून को 24 पैसे की तेजी आई थी.बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 251.07 अंक अथवा 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.
इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने डालर-रुपया विनिमय के लिये संदर्भ दर 60.1618 रुपये प्रति डॉलर और यूरो-रपये के लिये 82.0440 रुपये प्रति यूरो निर्धारित किया था.पौंड, जापानी येन और यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




