शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 57 अंक कमजोर

मुंबई :सरकार की ओर से प्राकृतिक गैस कीमत बढ़ोतरी का फैसला तीन माह के लिए टाले जाने के बाद तेल एवं गैस क्षेत्रों के शेयरों में गिरावट से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 57 अंक कमजोर हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 55.16 अंक की […]
मुंबई :सरकार की ओर से प्राकृतिक गैस कीमत बढ़ोतरी का फैसला तीन माह के लिए टाले जाने के बाद तेल एवं गैस क्षेत्रों के शेयरों में गिरावट से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 57 अंक कमजोर हो गया.
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 55.16 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 57.13 अंक अथवा 0.23 फीसद और गिरकर 25,256.61 अंक पर आ गया. इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 13.95 अंक अथवा 0.18 फीसद घटकर 7,555.30 अंक पर आ गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि प्राकृतिक गैस की कीमतों पर सरकार के फैसले के बाद तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों के टूटने से सूचकांक में गिरावट आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




