मोदी मंत्रिमंडल ने सेंटरलाइज्ड जीएसटी अपीलीट अथॉरिटी के गठन को दी मंजूरी

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के मामलों में अग्रिम निर्णयों के लिए एक केंद्रीकृत अपीलीय प्राधिकरण (एएएआर) के गठन की मंजूरी दे दी. इसके लिए जीएसटी संबंधी अधिनियमों में संशोधन करने होंगे. प्राधिकरण ऐसे मामलों की सुनवाई करेगा, जिनमें दो राज्य स्तरीय अग्रिम निर्णय प्राधिकरणों (एएआर) के निर्णय […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के मामलों में अग्रिम निर्णयों के लिए एक केंद्रीकृत अपीलीय प्राधिकरण (एएएआर) के गठन की मंजूरी दे दी. इसके लिए जीएसटी संबंधी अधिनियमों में संशोधन करने होंगे. प्राधिकरण ऐसे मामलों की सुनवाई करेगा, जिनमें दो राज्य स्तरीय अग्रिम निर्णय प्राधिकरणों (एएआर) के निर्णय एक दूसरे से भिन्न होंगे.
इसे भी पढ़ें : जीएसटी के नाम पर मुनाफाखोरी करने वाले कारोबारियों की खैर नहीं, अथॉरिटी की रहेगी पैनी नजर
वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद ने दिसंबर में हुई बैठक के दौरान एक केंद्रीकृत एएएआर के गठन का निर्णय किया था. जीएसटी परिषद में सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं. यह जीएसटी पर निर्णय करने वाली सर्वोच्च इकाई है.
सूत्रों ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्रीय ‘जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण’ के गठन को मंजूरी दी गयी. समान मसलों पर अलग-अलग राज्यों के एएआर के अलग-अलग विरोधाभासी फैसलों को लेकर उद्योग जगत लंबे समय से एक अपीलीय प्राधिकरण के गठन की मांग कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




