शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक मजबूत

Updated at : 24 Jun 2014 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक मजबूत

मुंबई : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 155 अंक मजबूत हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 मे पिछले चार सत्रों के दौरान 490 […]

विज्ञापन

मुंबई : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 155 अंक मजबूत हो गया.

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 मे पिछले चार सत्रों के दौरान 490 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 154.82 अंक अथवा 0.62 फीसद की तेजी के साथ 25,186.14 अंक पर पहुंच गया.

इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 31.90 अंक अथवा 0.43 फीसद की तेजी के साथ 7,525.25 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार मे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से ढांचागत निर्माण, और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola