रतन टाटा को मानद डाक्टरेट की डिग्री

टोरंटो : उद्योगपति रतन टाटा को नव-प्रवर्तन, उल्लेखनीय नेतृत्व और कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कनाडा के प्रतिष्ठित यॉर्क विश्वविद्यालय से मानद डाक्टरेट (कानून) की डिग्री प्रदान की गयी है. विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक विश्वविद्यालय के कुलपति ने उन्हें यह सम्मान यहां हुए एक समारोह में प्रदान किया. […]
टोरंटो : उद्योगपति रतन टाटा को नव-प्रवर्तन, उल्लेखनीय नेतृत्व और कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कनाडा के प्रतिष्ठित यॉर्क विश्वविद्यालय से मानद डाक्टरेट (कानून) की डिग्री प्रदान की गयी है. विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक विश्वविद्यालय के कुलपति ने उन्हें यह सम्मान यहां हुए एक समारोह में प्रदान किया.
कुलपति ने रतन टाटा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें अपनी कंपनी को वैश्विक शक्ति बनाया और उन्हें आधुनिक भारत के महान निर्माताओं में से एक बताया. रतन टाटा ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा कि मैं आपको सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि जो सम्मान आपने मुझे यहां प्रदान किया है उसका मैं बेहद ऋणी हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




