बॉन्ड के जरिये बाजार से तीन अरब डॉलर जुटा सकती है इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2019 5:26 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बॉन्ड इश्यू के जरिये तीन अरब डॉलर जुटा सकती है. इससे पहले रिजर्व बैंक ने तेल वितरण कंपनियों को रुपये के मूल्य में गिरावट रोकने के लिए सीधे विदेशों से ऋण लेने की अनुमति दे दी थी. आईओसी 90 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए पहले ही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बॉन्ड इश्यू के जरिये तीन अरब डॉलर जुटा सकती है. इससे पहले रिजर्व बैंक ने तेल वितरण कंपनियों को रुपये के मूल्य में गिरावट रोकने के लिए सीधे विदेशों से ऋण लेने की अनुमति दे दी थी. आईओसी 90 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए पहले ही बॉन्ड जारी कर चुका है. इसके साथ ही, अपनी धन की जरूरत पूरी करने के लिए वह इतनी ही राशि का कर्ज बैंकों के समूह से लेने की कोशिश में है.

इसे भी पढ़ें : ‘अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद चेन्नई रिफाइनरी की विस्तार परियोजना में भागीदार बनना चाहता है ईरान’

आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह ने बुधवार को कहा कि हां, हम आरबीआई की ओर से तय सीमा के तहत विदेशों से धन जुटाने की दिशा में जरूर विचार करेंगे. रिजर्व बैंक ने पिछले साल अक्टूबर में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के लिए विदेशी वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) जुटाने के नियमों को सरल किया था.

रिजर्व बैंक की ओर से इन पेट्रोलियम कंपनियों को अपनी कार्यशील पूंजी जरूरतों के लिए विदेशी बाजारों से 10 अरब डॉलर जुटाने की अनुमति दी गयी थी. केंद्रीय बैंक ने तीनों कंपनियों के लिए उनकी अलग-अलग उधार सीमा को बढ़ा दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola