ePaper

व्हाट्सएप भुगतान सेवा मामले में अब रिजर्व बैंक भी बनेगा पक्षकार, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

Updated at : 14 Jan 2019 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
व्हाट्सएप भुगतान सेवा मामले में अब रिजर्व बैंक भी बनेगा पक्षकार, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक गैर-सरकारी संगठन को व्हाट्सएप भुगतान सेवा में आंकड़ों को भारत में ही संग्रहीत करने के नियमों का अनुपालन करने का निर्देश दिये जाने को लेकर दायर याचिका में भारतीय रिजर्व बैंक को एक पक्षकार बनाने की अनुमति दे दी है. न्यायमूर्ति आरएफ नरिमन और न्यायमूर्ति विनीत शरण की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक गैर-सरकारी संगठन को व्हाट्सएप भुगतान सेवा में आंकड़ों को भारत में ही संग्रहीत करने के नियमों का अनुपालन करने का निर्देश दिये जाने को लेकर दायर याचिका में भारतीय रिजर्व बैंक को एक पक्षकार बनाने की अनुमति दे दी है. न्यायमूर्ति आरएफ नरिमन और न्यायमूर्ति विनीत शरण की पीठ ने सोमवार को इस गैर-सरकारी संगठन सेन्टर फॉर अकाउन्टेबिलिटी एंड सिस्टेमिक चेंज के वकील विराग गुप्ता से कहा कि वे रिजर्व बैंक को पक्षकार बनाने के लिए एक सप्ताह के भीतर आवेदन प्रस्तुत करें.

इसे भी पढ़ें : RBI की दिशा-निर्देश के तहत WhatsApp ने स्थापित की लोकल डाटा कलेक्शन सिस्टम

इस संगठन ने अपनी याचिका में कहा है कि व्हाट्सएप ने डाटा को भारत में ही रखने के भारतीय रिजर्व बैंक के परिपत्र का अभी तक अनुपालन नहीं किया है. इस संगठन ने रिजर्व बैंक के प्रावधानों पर पूरी तरह अमल होने तक व्हाट्सएप को अपने भुगतान सेवा शुरू करने से रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया है.

इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि चूंकि यह मामला आंकड़ों से संबंधित है, इसलिए इसमें रिजर्व बैंक को एक पक्षकार बनाने की आवश्यकता है. पीठ ने गैर-सरकारी संगठन को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करने की अनुमति दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola